सेवा सेतु अभियान के तहत आज जनपद उधम सिंह नगर काशीपुर (परमानंदपुर), गदरपुर(रायपुर तथा बरी), तथा सितारगंज (उप जिला चिकित्सालय) में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन कैंपों में कुल 571 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनमें 243 पुरुष और 328 महिलाएं शामिल थीं।
एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत 325 लोगों की हाइपरटेंशन और इतने ही लोगों की डायबिटीज की जांच की गई। वहीं 243 लोगों की ओरल कैंसर, 124 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 2 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 15 नई गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, जबकि 22 फॉलो-अप जांचें हुईं और कुल 37 एएनसी चेकअप किए गए। 6 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही 56 किशोरियों को माहवारी स्वच्छता को लेकर काउंसलिंग दी गई और पोषण एवं देखभाल पर 243 सत्र आयोजित किए गए।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 289 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 118 पुरुष और 171 महिलाएं शामिल थीं। इस दौरान 6 निक्षय मित्रों का पंजीकरण भी किया गया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 1070 बच्चों की जांच की गई, जिसमें 726 स्कूली बच्चे और 344 आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल रहे। जांच के दौरान 4डी के तहत कुल 207 बच्चे चिन्हित किए गए, जिनमें 135 स्कूली और 72 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत जिले में नियमित रूप से विशेषज्ञ कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में लोगों को एक ही जगह पर एनसीडी, कैंसर स्क्रीनिंग, टीबी जांच और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
उधम सिंह नगर
