राजाजी टाइगर रिजर्व में मादा हथनी की मौत, पहाड़ी से गिरने की आशंका

 

 

 

 

 हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार बीट स्थित बिल्केश्वर जंगल में मादा हथनी का शव मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारी और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर पहाड़ी से गिरने के कारण हथनी की मौत की आशंका जताई जा रही है।

 

:- मादा हथनी की मौत के बाद पार्क प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को नियमानुसार दफना दिया गया। हालांकि, हथनी की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पार्क प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।