Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर अव्यवस्थाओं को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानीआज शांतिपुरी में गेहूं तोल केंद्र पर किसानों ने एकत्र होकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।आर्थिक रूप से कमजोर टॉपर्स को नगर निगम देगा स्कॉलरशिपः विकास शर्माईदुलजुहा को लेकर प्रशासन अलर्टपत्रकार–तहसील प्रशासन विवाद पर आज निर्णायक वार्ता,एन एच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ख़ानपुर विधायक का फूँका पुतला।

खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और मौजूदा विधायक उमेश कुमार के बीच एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। दो दिन पहले लंढौरा के पास दोनों के बीच में विवाद को लेकर जहां पुलिस ने एक तरफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जान शुरू कर दी है वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज लंढौरा में मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे के नेतृत्व में खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूँक कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष देखने को मिला। भाजपा लंढौरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि विधायक होने के बावजूद उमेश कुमार ने पूर्व विधायक प्रणव सिंह पर हमला किया है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होने कहा कि उमेश कुमार के द्वारा जो वादे जनता के साथ किए गए थे वह वादे पूरे नहीं किए गए बल्कि अपनी गाड़ी में असामाजिक तत्वों को बैठाकर घूम रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं जिसे क्षेत्र की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि ऐसे विधायक को तत्काल रूप से बर्खास्त किया जाए। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि जो घटना दो दिन पहले हुई है वह बहुत ही निंदनीय है। आज देश जिस हालात से गुजर रहा है उसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम देना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और ख़ानपुर की जनता में आक्रोश है जिसको लेकर आज उमेश कुमार का पुतला फूँका गया है।