Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 14 स्थाई प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर का एक साथ सात प्रोफेसर एवं सात एसोसिएट प्रोफेसर मिलने से मरीज हित में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के हाथों पूर्व में नियुक्ति पत्र वितरित किये जा चुके थे,किंतु कॉलेजों का आवंटन नहीं हुआ था। शनिवार को कॉलेजों का आवंटन होने के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 14 डॉक्टर विभिन्न विभागों को मिल चुके है,जिन्हें 15 दिनों के भीतर योगदान देना होगा। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को प्रोफेसर पद पर बॉयोकैमेस्ट्री में डॉ.कैलाश गैरोला,डेंटिस्ट्री में डॉ.अरूण कुमार गोयल,फॉरेंसिक मेडिसिन में डॉ.अनुज गुप्ता,सर्जरी विभाग में डॉ.राकेश रावत,माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में डॉ.शेखर पाल,पैथोलॉजी विभाग में डॉ.पवन भट,फिजियोलॉजी विभाग में डॉ.जय कुमार को नियुक्ति मिली है। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर में एनेस्थिसिया विभाग में डॉ.सतेन्द्र यादव,बॉयोकैमेस्ट्री में डॉ.अजीत ठाकुर,जनरल मेडिसिन में डॉ.अंकुर पांडेय,आर्थोपेडिक्स में डॉ.सुभाष चंद,ईएनटी में डॉ.अर्जुन सिंह,फार्माकोलॉजी में डॉ.राजेन्द्र शर्मा साईकाइट्री में डॉ.मोहित सैनी को तैनाती मिली है,वहीं सर्जरी विभाग में प्रोफेसर मिलने तथा जनरल मेडिसिन व आर्थो में एसो.प्रोफेसर मिलने से जनता की चिकित्सा सेवा बेहतर होगी। चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ.आर राजेश कुमार की ओर से स्थाई डॉक्टरों की लिस्ट जारी कर 15 दिनों के भीतर योगदान सूचना देने को कहा है। यहीं नहीं नियुक्ति पाने वाले सभी स्थाई डॉक्टर दो वर्षो की विहित परिवीक्षा पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान किसी को भी अन्यत्र संस्थान हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जायेगा। चिकित्सा शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि 14 फैकल्टी के आने से बेस चिकित्सालय में मरीजों को पहले से और अच्छा इलाज मिलेगा। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लगातार मरीज एवं संस्थान हित में स्थाई डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। ताकि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सेवा,एमबीबीएस पढ़ाई,प्रशिक्षण,शोध कार्यो में गुणात्मक इजाफा हो। स्थाई नियुक्ति पाने वाले सभी डॉक्टरों से यही अपेक्षा रहेगी कि वह अस्पताल में आने वाले गढ़वाल भर के मरीजों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सेवा देकर बेस चिकित्सालय और अपना नाम रोशन करे। सरकार की और से सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है।