Thursday 30/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर भाजपा किच्छा नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को फूल मालाओं से सम्मानित कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित, लोकतांत्रिक और विचारधारा-आधारित संगठन है। हाल ही में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनावों में पार्टी ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। उन सभी कार्यकर्ताओं को, जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और कर्मठता के साथ संगठन के लिए कार्य किया है, उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं। भाजपा में पद स्थायी नहीं होते, कार्य और दायित्व समय-समय पर बदलते रहते हैं, और यही पार्टी की गतिशीलता व जीवंतता का प्रमाण है। जो कार्यकर्ता आज मंडल पदाधिकारी बने हैं, उन्हें बधाई देता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि वे पूर्ण समर्पण, प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही निवर्तमान पदाधिकारियों का भी सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ, क्योंकि संगठन में उनकी भूमिका अब भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्हें पार्टी के कार्यों से निरंतर जुड़े रहना है और संगठन को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय रहना है। कहा कि हमें सामूहिक प्रयास और एकजुटता से पार्टी को आगे ले जाना है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में सतत कार्य करें।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने भी अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पार्टी की विचारधारा को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाएँ और संगठन को और मजबूत करें। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेंगे।
नगर मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारी महामंत्री मुकेश कोली, शरण संधू, उपाध्यक्ष प्रकाश पंत, प्रकाश अरोड़ा, आरती दुबे, पूरन भट, मंत्री माधुरी विशेन, मधु गुप्ता, विनोद कोली, निखिल दीक्षित, कोषाध्यक्ष संदीप गोयल, कार्यालय मंत्री मलकीत सिंह, मीडिया संयोजक श्याम बिष्ट, आईटी संयोजक चंदन जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक सुनीता गंगवार का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, ओम तनेजा, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, राजकुमार तनेजा, संजीव खन्ना, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, हीरा सरकार, राकेश गुप्ता, विनोद कोली, राजकुमार कोली, मिथुन मंडल, धनीराम, महेंद्र गुप्ता, कविता मान, दया डसीला, लता गंगवार, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, नंदू सिंधी, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, महेंद्र ठाकुर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।