Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी में 30 मरीज पहुंचे

श्रीनगर गढ़वाल। बेस चिकित्सालय में जून माह के अंतिम शनिवार को दून अस्पताल के वरिष्ठ कॉडियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय ने ओपीडी लगायी। जिसमें दूर-दराज से लगभग 30 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय ने मरीजों का इको के साथ चेकअप कर दवाईयां दी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी के प्रयासों से बेस चिकित्सालय में हर माह तीन ओपीडी मरीजों की सुविधा के लिए लगायी जा रही है। हर माह के पहले और तीसरे बुधवार को कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया द्वारा बेस चिकित्सालय में ओपीडी लगायी जा रही है। जबकि हर माह के अंतिम शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय द्वारा ओपीडी लगायी जा रही है। शनिवार को लगी ओपीडी में विभिन्न स्थानों से 30 से अधिक मरीज चेकअप के लिए पहुंचे। जिसमें 19 मरीजों की ईसीजी तथा 25 मरीजों का इको किया गया। डॉ.अमर उपाध्याय ने बताया कि अधिकांश मरीजों का चेकअप के जरिए दवाईयां एवं परामर्श दिया गया। जबकि दो मरीजों में दिक्कतें होने पर दून अस्पताल में इलाज के लिए बुलाया गया। बेस चिकित्सालय में अगली कार्डियो ओपीडी दो जुलाई को बुधवार को लगेगी। जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया रहेगे।