Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

डेंगू पर नगर निगम ने लापरवाही करने वालो पर की कार्यवाही


देहरादून- पिछले साल देहरादून शहर में डेंगू के बहुत ज़्यादा मामले आने को देखते हुए इस बार डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम एक्शन मोड पर काम कर रहा है जिसके चलते देहरादून के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना की अध्यक्षता में गठित नगर निगम की टीम ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव और अन्य अनियमिताएं होने के कारण चालान की कार्रवाई की गई। इस बात पर देहरादून की जिलाधिकारी व नगर निगम प्रशासन सोनिका ने कहा कि अभी तक हमने लगभग 75 हज़ार रुपए के चालान किए गए हैं और हमारे डोर टू डोर सर्वे में लगभग 14 संवेदनशील स्थानों पर नगर निगम की टीम लगातार जाकर वहां पर निरीक्षण करने के साथ लोगों को जागरूक कर रही है कि कहीं भी पानी जमा न होने दें। साथ ही उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में भी ऐसे 8 संवेदनशील क्षेत्र चयनित किए गए हैं जहां पर डेंगू का लार्वा मिला है और वहां पर भी हमारी टीम लोगों के पास जाकर उन्हें जागरूक कर रही है।