Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट

मसूरी में बड़ा हादसा टला, बस स्टैंड के पास गिरा विशाल पेड़, कार और स्कूटी दबी, बाल बाल बचे लोग



मसूरी के टिहरी बस स्टैंड के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक विशाल बांज का पेड़ अचानक टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में एक कार और एक स्कूटी आ गईं, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि उस वक्त गाड़ियों में कोई नहीं था और किसी को चोट नहीं आई। सुबह का समय होने की वजह से वहां से कई स्कूली बच्चे और लोग गुजर रहे थे, लेकिन पेड़ गिरने से कुछ ही सेकंड पहले वे आगे निकल गए थे। लोगों ने राहत की सांस ली और कहा कि अगर पेड़ कुछ और दूरी पर गिरता, तो पास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया गया और कुछ ही समय में सड़क फिर से चालू कर दी गई।
वन दरोगा अभिशेक सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया, “यह पेड़ काफी पुराना और भारी था। बारिश और हवा के कारण इसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं। वन विभाग द्वारा अब आसपास के इलाके में पेड़ों की जांच की जा रही है ताकि समय रहते कमजोर और खतरे वाले पेड़ों को हटाया जा सके।”
स्थानीय निवासी दिगम्बर लाल ने बताया, “अगर पेड़ दो मिनट पहले गिरता, तो स्कूल जाते कई बच्चे उसकी चपेट में आ सकते थे। सड़क पर आम तौर पर सुबह के वक्त काफी चहल-पहल होती है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि किसी की जान नहीं गई।उन्होने बताया कि पेड़ गिरने के कुछ फीट की दूरी पर ही सड़क किनारे दुकानों की लाइन थी। यदि पेड़ थोड़ा इधर गिरता, तो कई दुकानें बर्बाद हो सकती थीं। दुकानदारों ने राहत की सांस ली और ईश्वर का धन्यवाद किया कि हादसा और बड़ा नहीं हुआ।