Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

बांग्लादेश में फंसे हिन्दुओं की वापसी के लिए राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा भावुक पत्र

देहरादून:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर शुक्ला ने बांग्लादेश में फंसे हिन्दुओं के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचारों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को संबोधित एक भावुक पत्र सौंपा, जिसमें हिन्दू भाइयों और बहनों की दुर्दशा का वर्णन किया गया है और उन्हें भारत वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई है। शुक्ला ने कहा, “हमारे हिन्दू भाई-बहन जिस दर्द और पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि वे सुरक्षित रूप से अपने वतन लौट सकें।”

इसके साथ ही, शुक्ला ने केदारनाथ पैदल मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं के सफल रेस्क्यू के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “यह सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचायक है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित वापस आ सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी और उनकी टीम का यह कार्य सराहनीय है और इसके लिए हम सभी आभारी हैं।”

इस मुलाकात के दौरान शुक्ला और मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। शुक्ला ने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र के लोग कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमें उनकी समस्याओं का समाधान करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए मिलकर काम करना होगा।”

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व विधायक शुक्ला को आश्वासन दिया कि वे बांग्लादेश में फंसे हिन्दुओं के मामले को गंभीरता से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और इस दिशा में शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि क्षेत्र की जनहित की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मुलाकात ने न केवल हिन्दू समुदाय के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाया, बल्कि जनहित के मुद्दों पर सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।