Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

जखोली में शौर्य और श्रद्धा का प्रतीक बना शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार,पूरे क्षेत्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की वीरभूमि जखोली में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूत शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी की स्मृति में निर्मित शौर्य द्वार अब क्षेत्र की पहचान बन गया है। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में जखोली-चौरा मोटर मार्ग के प्रवेश द्वार पर निर्मित शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार का विधिवत लोकार्पण रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी एवं जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई,जिसमें शहीद की नवविवाहित पुत्री अम्बिका एवं दामाद विकास राणा ने भावुक वातावरण में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीद को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल स्मारकों तक सीमित नहीं होना चाहिए,बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में ममणी-जखोली-चौंरा मोटर मार्ग का नाम शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा,जिस पर विधायक के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह भण्डारी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सदैव सैनिक परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस स्मृति द्वार का निर्माण जिला पंचायत द्वारा राज्य वित्त से लगभग 6.50 लाख रुपये की लागत से कराया गया है,जो अब क्षेत्र में देशभक्ति और प्रेरणा का स्थायी प्रतीक बनकर खड़ा रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं शहीद के परिजनों में शिवराज सिंह नेगी,धनपाल सिंह नेगी,ग्राम प्रधान विनीता देवी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रो.महावीर सिंह नेगी,दिगपाल नेगी,पूर्व प्रधान महावीर पंवार ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की अमर गाथा से प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान राघव नेगी,अंजलि पंवार,वीर विक्रम सिंह रावत,दयाल सिंह खण्डा,वरुण रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल एक स्मारक के लोकार्पण का अवसर था,बल्कि पूरे क्षेत्र में देशभक्ति,गौरव और एकजुटता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने का सशक्त माध्यम भी बना।

Check Also
Close