Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

गोला नदी में 11 वर्ष का बच्चा बह गया ,शव को पुलिस ने किया बरामद

हल्द्वानी उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से सभी नदियां उफान पर है जिससे हल्द्वानी में एक हादसा हो गया। जहां गौला नदी में पानी के तेज बहाव में 11 साल का बच्चा बह गया। बच्चा नदी के पास खेल रहा था और अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वो नदी में बह गया, सूचना मिलते ही पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई और बच्चे का शव 6 किलोमीटर दूर आंवला चौकी क्षेत्र से बरामद हुआ है। जिसके बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे 11 वर्षीय अमरजीत नदी के पास खेल रहा था तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में बह गया। मानसून सीजन में अब तक 3 लोगों की बहने से मौत हो चुकी है, एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया की बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।