Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

महिलाओं की प्रतिभा को आगे आना चाहिए – प्रेरणा हुड़ियागदरपुर


गदरपुर प्रेस क्लब के तत्वधान में आयोजित हरियाली तीज का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से नगर के दिनेशपुर रोड स्थित कार्तिक गार्डन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेरणा रोहित हुड़िया एवं विशिष्ट अतिथि आँचल रवि सचदेवा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से तीज क्वीन एवं मिस गदरपुर स्थित नृत्य में अव्वल आने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।ऐसे में सांची बत्रा तीज क्वीन व दीपाली सुखीजा मिस गदरपुर चुनी गई साथ ही मिस तीज के दूसरे व तीसरे पल्लवी व सिमरन गाबा रही साथ ही मिस गदरपुर प्रतियोगिता में माही अरोरा व सिमरनजीत दूसरे व तीसरे नम्बर पर रही।कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें अंशु,किरन सैनी व निशा मौर्य व नृत्य प्रतियोगिता में एकता शर्मा,ओडिशी भारद्वाज व अनिता राज ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये।कार्यक्रम में विशेष रूप से कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए श्री गुरु ज्वेलर्स के स्वामी अभिषेक वर्मा ने भी अपनी सहभागिता निभायी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेरणा रोहित हुड़िया ने कहा कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का जो मंच गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा हर वर्ष हरियाली तीज पर दिया जाता है उसका पूरा श्रेय प्रेस क्लब अध्यक्ष जय किशन अरोरा को जाता है क्यों कि वह देश के चौथे स्तम्भ के रूप में समाज की सेवा करते हुए मातृ शक्ति को उनके अधूरे सपने को पूरा करने का मंच प्रदान करते है।उन्होंने कहा वह विगत वर्षों से देख रही है हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाएं लंबे समय से अपनी प्रतिभा को निखारने पर मेहनत करती है।उन्होंने समस्त विजेता व उपविजेता महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान बेस्ट बाय मार्ट द्वारा लक्की ड्रा के माध्यम से लोगो को आकर्षक इनाम भी दिये।नगर व क्षेत्र में कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज सुनाई दे रही है
इस दौरान अनन्या अभिषेक वर्मा,सुशीला मेहता,सिल्की चन्द्र खेड़ा, तृप्ति अरोरा
प्रियंका पाहवा सहित भारी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही