Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन उत्तराखंड के तत्वाधान में कुकरेजा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ,माता मंदिर रोड, नियर रेलवे क्रॉसिंग , धर्मपुर चौक अजबपुर खुर्द में जस्टिस राजेश टंडन जी की अध्यक्षता में उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह एवं आइकन ऑफ द ईयर 2025-26 में सामाजिक राजनीतिक शिक्षा पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान/ आइकॉन ऑफ़ द ईयर आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जस्टिस राजेश टंडन , उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, अति विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, चंदन सिंह घुघतयाल ,(दून स्कूल Hod) रहे।
*उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाले महानुभावों में शिक्षा के क्षेत्र में हिमांशु कुकरेजा, दिवप्रीत कौर, डॉ ममता एफ सिंह, डॉक्टर पंकज नैनवाल , समाज सेवा के क्षेत्र में इंद्राणी पांधी, सीमा जैन , अंजू जैन, मधु गुप्ता, सुबास चंद्र शतपथी, धीरज ग्रोवर को सम्मानित किया गया इसी कड़ी में *आइकॉन ऑफ़ द ईयर* में ज्योति सजवान कार्तिक रैना समृद्धि ममगाई, सोनिया भल्ला सिंधवानी, सरिता कोहली,प्रिया गुलाटी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजेश टंडन ने कहा कि मैं सभी समाजसेवी और समाज में अपना योगदान देने वाले सभी समाजसेवियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं आप सभी इसी तरह समझ में अग्रिम भूमि का निभाते हुए अपना योगदान देते रहें ऐसी कामना करता हूं
इस अवसर पर गीता खन्ना ने कहा कि समाजसेवी निरंतर समाज में अपनी सेवाओ द्वारा जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करके जन-जन तक पहुंच कर उनकी दुख और पीड़ा को समझते है

इस अवसर पर सचिन जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले पुरुष एवम महिलाओं को एवं अधिक उत्साहित करने वाली एवं इन हस्तियों को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने से अन्य नागरिकों में भी समाज सेवा को प्रोत्साहित करने की भावना को जागृत करना है।

Check Also
Close