Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट

काशीपुर ।बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज यहां नगर व क्षेत्र के सैकड़ो सनातनियों ने एक विशाल मशाल यात्रा निकाली जो नगर के किला मोहल्ले से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई।

इस यात्रा में महिलाओं और पुरुषों के हाथों में जलती हुई मशालों के साथ-साथ नारे लिखी तख्तियां भी थी और यात्रा में चल रहे लोगों में इस बात को लेकर बेहद आक्रोश था कि बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर घोर अत्याचार हो रहे हैं। उन अत्याचारों को तत्काल रोका जाए। आतंकवाद के विरुद्ध भी नारे लगाए गए और कहां गया कि अब सभी सनातनी आत्मरक्षा के साथ-साथ सनातन विरोधियों के विरुद्ध एकजुट हो जाए और शस्त्र रखना शुरू कर दे। भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा कि आज की मशाल यात्रा महज एक दहाड है। अगर उसके बाद भी सनातन विरोधी नहीं सुधरते तो उन्हें किस ढंग से समझाया जाएगा यह देखा जाएगा। वरिष्ठ हिंदू नेता चिम्मनलाल छाबड़ा ने कहा कि अब सनातनी समाज को जाग कर एकजुट हो जाना चाहिए। हिंदू यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव केके अग्रवाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें अत्याचारों के विरुद्ध एकजुट होकर उठ खड़े होना होगा अन्यथा विरोधी सनातन समाज पर अत्याचार करते रहेंगे। युवा हिंदू सम्राट गगन कांबोज ने कहा कि अब हिंदू समाज जातियों के बंधन से बाहर निकाल कर खुद को केवल सनातनी मानते हुए एक जुट हो जाए तभी हम सनातन विरोधियों का मुकाबला कर सकते हैं ।उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधी अब भी सुधर जाएं वरना उन्हें किस ढंग से समझाया जाता है यह सोचने पर सनातन समाज मजबूर हो जाएगा। पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी ने कहा कि विरोधी अब सनातन समाज को कमजोर न समझे और अपने अत्याचारों पर लगाम लगाए। मशाल यात्रा का नेतृत्व केके अग्रवाल चिमनलाल छाबड़ा श्रीमती उषा चौधरी वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ,भाजपा के प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, विश्व हिंदू परिषद के सुभाष चंद्र भारद्वाज ,गगन कांबोज ,विकास शर्मा खुट्टू ,केवल कृष्ण छाबड़ा संजय भाटिया, एडवोकेट सनत पैगिया मंजू यादव, सुधा शर्मा ,आदि ने किया जबकि मशाल यात्रा में श्याम अरोड़ा, अमित सक्सेना पवित्र शर्मा पंकज टंडन ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सहगल ,डॉ रमेश कश्यप ,अनिल शर्मा, अजय वीर यादव पूर्व पार्षद सर्वेश शर्मा, अनिल चौहान ,देव प्रजापति, सर्वेश बाली एसपी गुप्ता भाजपा नेता शिव अवतार गुप्ता नीरज गुप्ता, पवन कपूर सहित सैकड़ो सनातनी स्त्री पुरुषों ने भाग लिया।