Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

नर्स तस्लीम जहां हत्याकांड को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया

रुद्रपुर। एसएसपी दफ्तर पर बेरीकेंडिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में धक्का मुक्की हुई ओर पुलिस ने एक बार फिर से आम जनमानस पर खाखी का रोब दिखा कर उनसे डण्डे के बल पर मारपीट की ओर कईयों को चोटिल भी कर दिया, करीब दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्तराखंड सरकार रुद्रपुर के विधायक एवं एस एस पी को कोसा और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाएं प्रदर्शन करने एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनके साथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और अनिल शर्मा भी समर्थकों के साथ मौजूद थे। एसएसपी दफ्तर से पहले ही बैरिकेटिंग करके महिलाओं को रोकने की कोशिश की गई। महिलाओं ने बैरिकेटिंग केपार जाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें ज्योति रौतेला,मीना शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए पूरे मामले पर ज्योति रौतेला ने काफी नाराजगी दर्ज कराते हुए कहा कि एक तो उत्तराखंड में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है और अगर सुरक्षा की बात की जाए तो सुरक्षा का जिम्मा सरकार के साथ-साथ में पुलिस का भी है लेकिन पुलिस का रवैया महिलाओं के प्रति बड़ा ही उदासीन है जिसका फायदा अपराधी अपराध को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं ।जिसका विरोध करने पर हमसे जिले के कप्तान बात करना तो दूर नज़रे तक नही मिला रहे उल्टा हम पर ही लाठी चलवा रहे है।इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नही हो सकता।रुद्रपुर। नर्स तस्लीम जहां हत्याकांड को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।इससे पूर्व में एसएसपी दफ्तर पर बेरीकेंडिंग करके प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में धक्का मुक्की हुई ओर पुलिस ने एक बार फिर से आम जनमानस पर खाखी का रोब दिखा कर उनसे डण्डे के बल पर मारपीट की ओर कईयों को चोटिल भी कर दिया, करीब दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्तराखंड सरकार रुद्रपुर के विधायक एवं एस एस पी को कोसा और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाएं प्रदर्शन करने एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनके साथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और अनिल शर्मा भी समर्थकों के साथ मौजूद थे। एसएसपी दफ्तर से पहले ही बैरिकेटिंग करके महिलाओं को रोकने की कोशिश की गई। महिलाओं ने बैरिकेटिंग केपार जाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें ज्योति रौतेला,मीना शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए पूरे मामले पर ज्योति रौतेला ने काफी नाराजगी दर्ज कराते हुए कहा कि एक तो उत्तराखंड में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है और अगर सुरक्षा की बात की जाए तो सुरक्षा का जिम्मा सरकार के साथ-साथ में पुलिस का भी है लेकिन पुलिस का रवैया महिलाओं के प्रति बड़ा ही उदासीन है जिसका फायदा अपराधी अपराध को बेख़ौफ़ अंजाम दे रहे हैं ।जिसका विरोध करने पर हमसे जिले के कप्तान बात करना तो दूर नज़रे तक नही मिला रहे उल्टा हम पर ही लाठी चलवा रहे है।इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नही हो सकता।