देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से अपर नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र जवाठा को ज्ञापन सौंपकर देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कहा कि बड़े सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों की अनुमति देते समय आयोजकों द्वारा निर्धारित नियमों और स्थानीय संस्कृति का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विशेष रूप से गरबा पंडालों एवं दुर्गा पूजा आयोजनों में अश्लीलता, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी कृत्य पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
विहिप बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे आयोजनों की पूर्व निगरानी एवं जांच की व्यवस्था की जाए तथा यदि किसी आयोजन में देवभूमि की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के विपरीत गतिविधियां पाई जाती हैं, तो जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हित कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
संगठन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता, सामाजिक मर्यादा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन तथा आयोजकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आगामी नवरात्रि एवं अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग हैं। देवभूमि उत्तराखंड में इन आयोजनों की धार्मिक गरिमा, सामाजिक मर्यादा, महिलाओं एवं युवाओं की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए
- सभी बड़े आयोजनों का पूर्व सत्यापन:
पूरे वर्ष होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक एवं बड़े युवा-केंद्रित आयोजनों की अनुमति से पूर्व आयोजक, कार्यक्रम की रूपरेखा, कलाकारों, आयोजन स्थल, सुरक्षा एवं प्रवेश व्यवस्था का आवश्यक सत्यापन कराया जाए। - महिलाओं एवं युवाओं की सुरक्षा:
आयोजन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा, सीसीटीवी, महिला हेल्प डेस्क एवं शिकायत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पहचान छिपाकर संपर्क, धोखे से संबंध बनाने, जबरन धर्मांतरण अथवा किसी महिला के शोषण से संबंधित शिकायत मिलने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कानूनी जांच की जाए। - नशामुक्त आयोजन:
सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, वितरण एवं सेवन पर प्रभावी रोक सुनिश्चित की जाए। - सनातन संस्कृति एवं धार्मिक गरिमा:
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अश्लीलता, आपत्तिजनक भाषा, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली प्रस्तुति अथवा सार्वजनिक मर्यादा के उल्लंघन की अनुमति न दी जाए। आयोजकों एवं कलाकारों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं। - कलाकारों एवं आयोजकों की जिम्मेदारी:
देहरादून एवं देवभूमि में आने वाले कलाकारों और आयोजकों को स्थानीय संस्कृति, धार्मिक भावनाओं और सार्वजनिक मर्यादा का सम्मान करने के लिए पूर्व में स्पष्ट रूप से सूचित किया जाए। युवाओं पर उनके प्रभाव को देखते हुए सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित किया जाए। - उल्लंघन पर कार्रवाई:
यदि किसी आयोजन में अनुमति की शर्तों, कानून अथवा सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित आयोजकों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।मौके पर उपस्थित पदाधिकारी में प्रांत टोली सामाजिक समरसता नवीन गुप्ता , प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा,विभाग मंत्री आलोक सिंह जिला अध्यक्ष अनिल मेसोन, हरीश सेठी,जिला मंत्री विशाल चौधरी मंत्री श्याम शर्मा, संयोजक कमल बिजलवान, सोनू गुप्ता हरीश कोहली, आशीष बलूनी,सन्नी सोनकर,यशविंदर चौधरी चौधरी,अनिल चौहान व अन्य रहेl
