Thursday 30/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

धर्म स्थानों की सुरक्षा के लिए गैर मौजूदगी में विद्युत उपकरण रखें बंद- प्रचारक हरजिंदर सिंह


गदरपुर । गुरुद्वारा साहिबान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सम्मान किए जाने एवं बेअदबी मामलों को रोकने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के उत्तराखंड सिख मिशन के काशीपुर क्षेत्र के प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह द्वारा विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से संपर्क करके विचार विमर्श किया गया । उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर के प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर के क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में प्रबंधकों एवं सेवादारों से संपर्क करके विचार विमर्श किया गया । उन्होंने बताया कि श्री अकाल तख्त साहब के आदेश के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में हर 24 घंटे पहरेदारी यकीनी बनाने और विद्युत उपकरणों को किसी सेवादार की गैर मौजूदगी में बंद रखना तथा सीसीटीवी कैमरे चालू रखना की जानकारी दी गई उन्होंने सिख रहित मर्यादा के संबंध में भी विचार विमर्श किया उन्होंने सभी संगत एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से गुरुद्वारा साहिब की सुरक्षा के लिए निवेदन किया इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा माता साहिब कौर दिनेशपुर, आनंद खेड़ा ,दुर्गापुर, नेता नगर ,जयनगर ,कुंदन नगर, छतरपुर ,चांडीपुर ,श्रीरामपुर, लखीपुर ,परफुल्ला नगर ,अमृत नगर ,मोतीपुर ,सरोवर नगर, बरेली नगर ,राजपुरा नंबर, एक और दो ,कनकटा नंबर एक और दो, सकैनिया, गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंदसर नवाबगंज,प्रेम नगर,अलखदेवा में संपर्क करके रहित मर्यादा से अवगत कराते हुए सहयोग का आह्वान किया।