Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

बंगाली वर्ग से माफी मांगे मुन्ना सिंह चौहान -मीना शर्मा

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बंगालियों के अनुसूचित जाति पर जो बयान दिया है, उससे पूरा बंगाली समाज आहत है, उन्होंने विधायक मुन्ना सिंह चौहान से बंगाली समाज के प्रति दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग की है l उल्लेखनीय है कि गैरसैंड में हुए बजट सत्र के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बंगाली नमो शूद्र जाति पर जो टिप्पणी की थी, उसको लेकर बंगाली समुदाय में रोष व्याप्त है l उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान को अपने बयान के लिए बंगाली समाज से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने जो शब्दों का प्रयोग किया है उस से निश्चित रूप से बंगाली समाज का अपमान होता दिखाई दे रहा है, श्रीमती शर्मा ने कहा की तराई को बसाने में और उसके विकसित होने में जहां सिख, पंजाबी और पूर्वांचल समाज का हाथ रहा है, वही बंगाली समाज ने भी कड़ी मेहनत करके तराई क्षेत्र को आबाद किया है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बंगाली समाज के अनुसूचित जाति के मुद्दे पर जो बयान दिया है,उसकी वह पुरजोर निंदा करती हैं, और वह मुन्ना सिंह चौहान से मांग करती है कि बंगाली समाज के प्रति दिए गए बयान को लेकर वह माफी मांगे l