Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

रूद्रपुर, 06 सितंबर, 2024/सू.वि.-जिला सभागार में मूल्य समर्थन योजना अंतर्गत धान खरीद की बैठक लेते हुए अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय

1 अक्टूबर से धान खरीद होनी है इसलिए धान खरीद हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि धान खरीद का कार्य शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों में साफ-सफाई, कांटा-बांट, कम्प्यूटर, आर्द्रतामापी यंत्र, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा नवीन धान खरीदी केन्द्रों यदि खोलने हैं तो उनमें भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने जिले में बारदाना की उपलब्धता की जानकारी ली तथा धान क्रय के समय बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि धान भंडारण हेतु गोदाम में उचित व्यवस्था पहले ही कर ली जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को आसानी से पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाये और धान विक्रय हेतु किसानों के पंजीयन में कोई भी समस्या आने पर उसका निराकरण प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर के विषयों से संबंधित यदि कोई समस्याऐं हों तो जिलाधिकारी के संज्ञान में लाएं ताकि उनका ससमय निराकरण किया जा सके और धान खरीद में कोई समस्या न आए।
बैठक में आर.एफ.सी. कुमाऊं बी0एल0 फिरमाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, गौरव चटवाल, अभय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक त्रिलोचन पाठक, पीसीयू प्रबंधक धीरज कुमार सैनी, एआरओ पूर्ति विभाग हेमा बिष्ट, प्रभारी मंडी भुवन चंद्र पांडे, सचिव मंडी रूद्रपुर विश्व विजय देव सिंह, सचिव मंडी समिति बाजपुर कैलाश शर्मा, मंडी निरीक्षक काशीपुर भुवन चंद्र जोशी, प्रभारी सचिव मंडी नानकमत्ता जय सिंह बोनाल, गदरपुर योगेश तिवारी, निरीक्षक बाट-माप सितारगंज अमित पंत, खटीमा भूपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
—————————————————
जिला सूचना अधिकारी , ऊधम सिंह नगर।