Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

मंडलाआयुक्त दीपक रावत ने रुद्रपुर बाईपास संबंधित अधिकारियों संग किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर, मण्डलायुक्त दीपक रावत ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन रुद्रपुर बाईपास का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्था एनएचएआई के अधिकारियों को दिए। ज्ञात रहे कि रुद्रपुर बाईपास सड़क किच्छा रोड एनएच 74 से एनएच 87 रामपुर रोड-काशीपुर रोड से होते हुए सिडकुल के पास नैनीताल रोड को जोड़ेगी जिसकी कुल लम्बाई 20.64 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 1152 करोड़ रुपए धनराशि की है। बाईपास पे दो आरओबी छः सेतु बनाये जाएंगे। कार्यदायी संस्था ने बताया कि कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है, कार्य पूर्ण करने की अवधि जुलाई 2026 है, लेकिन कार्य को निर्धारित अवधि से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। मण्डलायुक्त श्री रावत ने कहा कि बाईपास बनने से पर्यटकों को नैनीताल आवागमन में, सिडकुल के उद्यमियों को लाभ मिलेगा साथ ही रुद्रपुर शहर की जनता को शहर में आये दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा, परियोजना निदेशक एनएचएआई विकास मित्तल, प्रबन्धक मीनू आदि मौजूद थे।