Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों में पहुंचकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना की, और धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा गांधी कॉलोनी में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची, जहां उन्होंने विशेष रूप से मंगलवार को रात्रि आयोजित श्री खाटू श्याम जागरण में भी प्रतिभाग किया, यहां भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा आयोजित की जा रही है l इधर श्री वैष्णो मंदिर गांधी कॉलोनी में भी गणेश महोत्सव के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस अवसर पर श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने भी हवन यज्ञ में प्रतिभाग किया,और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की,मंदिर कमेटी द्वारा श्रीमती शर्मा को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया l इसके पश्चात श्रीमती शर्मा रमपुरा स्थित काली मंदिर, शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर,सहित सुभाष कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, जगतपुरा, खेड़ा, आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भी गई, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की, और आरती में प्रतिभाग किया l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, पप्पू कोली,अरविंद वर्मा, मुकेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l