Friday 13/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कानूनी जागरूकता से सशक्त होगा समाज-बछेली में विधिक जागरूकता शिविर,छात्रों को बताए अधिकार और कानूनगढ़वाल विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक रंगारंग सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का महाकुंभडीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी,दो मामलों में 9200 रुपये का अर्थदंडघरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त-जमाखोरों के खिलाफ होगी कार्रवाई–मंजू राजपूतयोग केवल व्यायाम नहीं,बल्कि वसुधैव कुटुंबकम् को चरितार्थ करने वाला सार्वभौमिक विज्ञान–मुख्यमंत्रीरूद्रपुर में हाईवे चौड़ीकरण के दूसरे चरण की कवायद शुरूनैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान 50 वर्ष की वकालत पूरी करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदनसितारगंज गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह में ना पड़ेगैस लेने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रहीरुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।स्थिति की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से आम परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करते हुए जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सामान्य करने तथा बुकिंग की तकनीकी समस्या को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर काफी आक्रोशित भी दिखाई दिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने भी अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।टीएमयू में दीक्षांत समारोह आज, अभिनंदन को सजा भव्य पंडाल

शासन-प्रशासन की अकर्मण्यता का नतीजा है अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और गोला पुल के अस्तित्व के साथ खिलवाड़: सुमित हृदयेश।

विधायक सुमित हृदयेश ने आज गोलापर स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और गोला पुल पर गोला नदी से हुवे भूकटाव का स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक सुमित हृदयेश ने मौके पर ही विधायक सुमित हृदयेश ने तहसीलदार हल्द्वानी, NHAI, सिंचाई विभाग सहित PWD के अधिकारियों से विस्तार से बात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को बचाने हेतु तुरंत ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया।

अंतराष्ट्रीय खेल स्टेडियम/कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक सुमित हृदयेश को बताया कि गोला नदी से जो नुकसान स्टेडियम को हुवा है उसे रोका जा सकता था लेकिन शासन-प्रशासन की अकर्मण्यता के कारण स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश जी की सौगात के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विधायक सुमित हृदयेश ने खतरे की जद में आये गोला पुल को लेकर NHAI के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जाहिर की और विगत वर्षों में गोला पुल को बचाने हेतु जो भी कार्य हुवे उनकी उच्च स्तरीय जाँच करवाने की बात कही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि गोला पुल पर आवाजाही बंद होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में जिन परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है उसका परिणाम निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को देखने को मिलेगा। कांग्रेस विकास की देवी स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश जी के सपने अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और गोला पुल को बचाने के लिए स्थानीय जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल गंगोला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, पूर्व दर्ज राज्य मंत्री राजेन्द्र खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोलापर हेमन्त बगडवाल, मोहन बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, प्रधान भास्कर भट्ट, प्रधान नीरज रैक्वाल, पूर्व प्रधान राम सिंह नगरकोटी, हरेंद्र क्वीरा, मलय बिष्ट, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, योगेश जोशी, संदीप जोशी, पवन ग्याल, कमलेश बेलवाल, अमित रावत, संदीप भैसोड़ा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।