Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
राज्य

कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्मा

  • विपक्ष ने मातृशक्ति के भविष्य के साथ किया खिलवाड़

रूद्रपुर । महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के संसद में पारित न हो पाने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल का दिन इतिहास में विपक्ष की उस ‘सियासी हार’ के रूप में याद किया जाएगा, जहाँ उन्होंने अपनी हताशा में देश की आधी आबादी के अधिकारों की बलि चढ़ा दी।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प था कि नए भारत की संसद में मातृशक्ति केवल नीति निर्धारण का हिस्सा न बने, बल्कि नेतृत्वकारी भूमिका में हो। इसी सोच के साथ यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया था। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जिस तरह से सदन के भीतर इस विधेयक का विरोध किया और वोटिंग के समय पीठ दिखाई, वह इस देश की हर उस महिला का अपमान है जो स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना चाहती है। विपक्ष ने केवल एक कानून को नहीं रोका, बल्कि उन्होंने उन करोड़ों बेटियों की उम्मीदों पर प्रहार किया है जो भविष्य में देश की बागडोर संभालने का सपना देख रही थीं।

उन्होंने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया, लेकिन कभी भी महिलाओं को उनका वाजिब हक देने की ईमानदारी नहीं दिखाई। जब मोदी सरकार ने साहस के साथ यह बिल पेश किया, तो कांग्रेस ने कभी परिसीमन तो कभी अन्य तकनीकी बहाने बनाकर इसमें रोड़े अटकाए। विपक्ष की ये साजिशें दर्शाती हैं कि वे केवल परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करना जानते हैं, उन्हें राष्ट्र की नारी शक्ति के उत्थान से कोई सरोकार नहीं है। सदन में विपक्ष द्वारा बजाई गई तालियां दरअसल उनकी जीत का जश्न नहीं, बल्कि उनके वैचारिक पतन का मातम है।

महापौर ने आगे कहा अब भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता की अदालत में जाएगा। हम महिलाओं को बताएंगे कि कैसे उनके हक की लड़ाई लड़ने वाले मोदी जी के हाथों को विपक्ष ने रोकने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री ने साइलेंट वोटर के सम्मान के लिए जो बिसात बिछाई है, विपक्ष ने उसमें खुद को फंसा लिया है। अब जनता तय करेगी कि उसे विकास और सम्मान देने वाली सरकार चाहिए या फिर महिला अधिकारों का गला घोंटने वाला स्वार्थी विपक्ष।

Check Also
Close