Thursday 22/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन‘खेल भूमि’ के रूप में उभर रहा उत्तराखंड’: विकास शर्माप्राथमिक विद्यालय चौरखाल के पवन बने राष्ट्रीय क्विज चैंपियन25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवसपाबो में पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियानछात्राओं को महिला-बाल अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियम व साइबर ठगी से बचाव की दी गई जानकारीसीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेशरघुनाथ कीर्ति ने दस स्पर्धाओं में बाजी मारी-शिक्षण संस्थानों से बाहर जीवन में भी हों स्वस्थ स्पर्धाएं: कंचनश्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच परवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गोला मार्केट में गूंजा राष्ट्रगान,देशभक्ति की धुनों से सराबोर हुआ श्रीनगर

सेना को जम्मू कश्मीर में खुली छूट दी जाए – डा. महाजन

गदरपुर । जम्मू कश्मीर में गत दिनों में बढ़‌ती आतंकवादी घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी से चिंतित एकम सनातन भारत दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.आर. के. महाजन ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से सेना को खुली छूट देने की मांग की है।
कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डा. महाजन ने कहा कि गत 28 दिनों में जम्मू कश्मीर में 11 आतंकवादी घटनाएं हुई है उनमे देश के 13 जवानों का सर्वोच्च बलिदान हुआ तथा लगभग 10 जवान गंभीर रूप से घायल हुए तथा 10 तीर्थयात्री भी मारे गये है

और जानकारी देते हुए डा. महाजन ने कहा कि पिछले 30 महीनो में सेना पर घात लगाकर 11 बार हमले किये गये जिनमे 50 जवान शहीद हुए है। डा. महाजन ने कहा कि देश की अपार क्षति हुई है।

डा. महाजन से कहा कि अब सरकार ‘ जैसे को तैसा’ की नीति
अपनाकर आतंकवादियों तथा उनको शरण देने वालों को चुनचुन कर ठिकाने लगा देना चाहिए तभी आतंकवाद की कमर तोड़ी जा सकती है व निर्दोष नागरिको व वीर जवानों का बलिदान रुक सकता है । प्रेस वार्ता के दौरान हरचरन चन्ना, व अमित ढींगरा उपस्थित रहे।