Friday 06/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटीसबहेडिंग:ओंटारियो के लासाल शहर में वारदात, सोशल मीडिया पर बेबाक राय के कारण रहती थीं चर्चा मेंविंडसर/लासाल (कनाडा)। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के लासाल शहर में भारतीय मूल की 45 वर्षीय सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार रात करीब 9:30 बजे टॉड लेन इलाके में हुई। पुलिस और पैरामेडिक्स को चाकूबाजी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।स्थानीय पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामले को फिलहाल एक अलग-थलग घटना माना जा रहा है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।बुधवार सुबह पुलिस ने टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच दो घरों को घेरकर जांच की। एक घर के बाहर कंक्रीट के रास्ते और सीढ़ियों पर कई सबूत चिन्ह (एविडेंस मार्कर) लगाए गए। इसके अलावा करीब एक किलोमीटर दूर एक जंगली इलाके को भी पुलिस टेप लगाकर सील किया गया है।पुलिस ने आसपास के लोगों से सीसीटीवी फुटेज और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है। मामले की जांच कर रहे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर ने कहा कि घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करना जांच में मददगार हो सकता है।नैंसी ग्रेवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय और मुखर मानी जाती थीं। वह सिख राजनीति, कुछ बड़े राजनीतिक नेताओं और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख के खिलाफ अपनी तीखी और विवादित टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहती थीं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिससे उन्हें समर्थन के साथ-साथ विरोध का भी सामना करना पड़ता था।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।भारत कि जीत के लिए प्रार्थनाखाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएमसपा विधायक ने जसपुर में किया कार्यालय का शुभारंभ_ मिशन 2027 उत्तराखंड को लेकर सपा ने किया शंखनाद_अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी द्वारा जाति प्रमाण पत्र संबंधी 3 प्रकरणों में सुनवाई करते हुए तहसील गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत निर्गत एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रो को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। तहसील किच्छा क्षेत्र अंतर्गत शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लेखित समस्त संबंधितो के अभिलेखों का पूर्ण सत्यापन व उनके पूर्वजों के जाति/निवास के प्रमाण की जांच कराए जाने हेतु तहसील स्तर पर तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए 15 दिवस के भीतर सत्यापन आख्या स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए तथा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 3255/ 25 हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर में पारित आदेशो के अनुपालन अनुरूप सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को 15 दिवस का समय देते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।होली मिलन कार्यक्रम में विकास शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसैलाबहोली मिलन कार्यक्रम में विकास शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसैलाब

सहस्त्रधारा रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के मैदान में आरंभ हुई द्वितीय रोहिताश इंटर स्कूल सॉकर टूर्नामेंट में उदघाटन

देहरादून। द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के तत्वावधान में द्वितीय रोहिताश इंटर स्कूल सॉकर टूर्नामेंट में मेजबान द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस और कारमन स्कूल डालनवाला के बीच खेले गये रोमांचक मैच गोल रहित रहा और दोनों टीमों को एक एक अंक लेकर संतुष्ट होना पड़ा। मैच द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस और कारमन स्कूल डालनवाला की टीम के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर गोल करने के लिए कई आक्रमण किये लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। पहले हाफ के अंतिम समय तक कोई भी टीम एक दूसरे पर गोल नहीं कर पाई।
मैच के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के खिलाडियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया और इस हाफ के अंतिम समय तक कोई एक दूसरे पर गोल नहीं दाग पाये और मैच गोल रहित छूटा और दोनों टीमों को एक एक अंक लेकर संतुष्ट होना पडा।
उदघाटन मैच टीएचएसएनसी टीम ने कप्तान मनन बडथ्वाल और उप कप्तान अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनके कोच आयुष और श्री गौतम के मार्गदर्शन में टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। कारमन स्कूल की टीम का नेतृत्व पीटीआई रोहित कर रहे थे और दोनों ही टीमों ने भी कड़ी टक्कर दी और मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया।
इस अवसर पर मैच में रैफरी सी एम भटट ने निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करते हुए मैच का संचालन किया। दोनों टीमों ने पूरे मैच के दौरान अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया, जिससे दर्शकों को मैच के हर पल में रोमांच बना रहा। इस अवसर पर एक अन्य मैच सेंट थॉमस कालेज एवं रेड फोर्ट स्कूल के बीच खेला जाना था लेकिन सेंट थॉमस कालेज की टीम निर्धारित समय तक मैदान में नहीं पहंुची और रेड फोर्ट स्कूल की टीम को वॉकओवर दिया गया और रेड फोर्ट स्कूल की टीम को तीन अंक प्रदान किये गये।
वहीं एक अन्य मैच जॉर्ज पब्लिक स्कूल एवं सेंट ज्यूड्स स्कूल की टीम के बीच खेला जाना था लेकिन सेंट ज्यूड्स स्कूल की टीम के खिलाडी निर्धारित समय पर मैदान में नहीं पहंुचे और जिसके कारण जॉर्ज पब्लिक स्कूल को वॉकओवर दिया गया और जिसके साथ उन्हें तीन अंक प्रदान किये गये।
इससे पूर्व द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैम्पस के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक मारकर व शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै, छात्र छात्रायें आदि उपस्थित रहे।