Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर स्थित क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से बात कि इस दौरान उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सारी वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए कहा की बीच सेशन में स्कूल बंद करना न्याय संगत नहीं है स्कूल प्रबंधन के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही हो पूर्व विधायक ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो वह स्वयं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएंगेउन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन की हिटलर शाही औरघोर लापरवाही के कारण से 400 छात्र-छात्राओं का जहां भविष्य अंधकार मय है हो रहा है वहीं 80 से अधिक अध्यापक अध्यापिकाओं सहित स्कूल स्टाफ के लिए भी रोजगार का संकट पैदा हो गया उन्होंने कहा कि प्रबंधन को यह अधिकार किसने दिया कि वो बीच सेशन स्कूल बंद करने पर उतारू हैउन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को अपना फैसला वापिस लेना चाहिए lलालकुआं विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती, तारा आर्या को जिला महासचिव की जिम्मेदारीदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ापरशुराम चौक पर पैदल यात्रियों के लिए खुला कटअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवस
राज्य

होली मिलन कार्यक्रम में विकास शर्मा के निवास पर उमड़ा जनसैलाब

  • गंगापुर रोड स्थित नंद विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने दी बधाई

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के गंगापुर रोड स्थित नंद विहार आवास पर कल दिन भर होली की भारी धूम रही। महापौर ने अपने आवास पर पहुंचे हजारों लोगों के साथ सपरिवार होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोगों ने महापौर विकास शर्मा को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही उनके निवास पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो दोपहर बाद तक अनवरत जारी रहा। इस मौके पर होली के पारंपरिक गीतों और मधुर संगीत की धुन पर लोग जमकर थिरके और उल्लास मनाया।

महापौर विकास शर्मा ने बेहद सादगी के साथ आए हुए लोगों को गले लगाकर होली की बधाई दी और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि होली का यह पावन पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है जो ऊंच नीच और भेदभाव की दीवारों को गिराकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें सिखाता है कि जीवन में खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और हमें अपने शहर की सुख शांति व समृद्धि के लिए मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि जिस प्रकार आज सभी वर्गों के लोग एक साथ मिलकर खुशियां मना रहे हैं, उसी प्रकार पूरे वर्ष हमें आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को जीवंत रखना चाहिए। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आभार भी जताया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, बलवंत सिंह, व्यापार मण्डल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, सोनू मुल्तानी, जितेन्द्र संधु, मकेश पाल, राजेश जग्गा, सचिन छाबड़ा, सचिन मुंजाल, नेत्रपाल मौर्य, नवीन पाण्डे, आशीष यादव, अर्चित छाबड़ा, सौरभ राजपूत, धर्मेन्द्र सैनी, विजय तोमर, विशाल खेड़ा, राकेश सिंह, सुरेन्द्र गिरधर, गोविंद शर्मा, अमन विर्क, अशोक विश्वास, मोहन तिवारी, धीरेश गुप्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, सुरेश कोली, महेन्द्री शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, सुभाष पाल, संजय दास, अशेक नेगी, मयंक तिवारी, दिलजोत बाजवा, अमित छाबड़ा, हरीश यादव, सौरभ बेहड़, शंकर कोली, किशन कोली, हिमांशु शुक्ला, अरूण दीक्षित, दर्शन कोली, राधेश शर्मा, निमित छाबड़ा, राहुल छाबड़ा आदि समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close