Wednesday 11/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय–डाॅ.धन सिंह रावतनन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत–महाराजन्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारणपीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलकडेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्त

रावण हनुमान का हुआ भीषण संवादहनुमान ने जला दी लंका सारी

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के ग्यारवें दिन प्रभु श्री राम जी की लीला का शुभारंभ उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ,अधिवक्ता डी पी यादव एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत रूप से पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया

सुरेश परिहार जी ने श्री राम चर्चा करते हुए कहा कि राम नाम से सारे बेड़े पार होते हैं, हमें हमेशा प्रभु का सिमरन करना चाहिए एवं प्रभु इच्छा में ही प्रसन्न रहना चाहिए

भारत भूषण चुघ ने प्रभु श्री राम जी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम जी ने पूरा जीवन मर्यादा में रहकर जिया,जीवन में कभी भी मर्यादा का उलंघन नही किया, हम भी प्रभु राम जी के आदर्शों पर चलकर उत्तम जीवन जी सकते हैं

डी पी यादव ने भी प्रभु श्री राम जी के जीवन पर प्रकाश डाला,उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरित्र से सीखने और प्रभु का सिमरन करने का आह्वाहन किया

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया एवं उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

रामलीला के मंचन में रावण हनुमान संवाद,लंका दहन,विभीषण का निष्कासन,कुंभकरण को उठाना एवं कुंभकरण रावण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमें रावण की भूमिका अतुल बांगा,हनुमान सन्नी कक्कड़,मेघनाद चेतन खनिजों,विभीषण विशाल गुंबर,कुंभकरण की भूमिका अनिल अरोरा “टीटू” ने निभाई, मंच संचालन जॉली कक्कड़ द्वारा किया गया