Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

ग्राम पंचायत संवेदीकरण की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


गदरपुर । विकास खण्ड गदरपुर में भारतीय मानक ब्यूरो का ग्राम पंचायत स्तरीय संवेदीकरण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विकास खण्ड गदरपुर में दिनांक 20 जुलाई 2024 में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्राम पंचायत स्तरीय संवेदीकरण, एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विकास खण्ड गदरपुर सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड गदरपुर श्री राजपाल सिंह चौहान द्वारा किया गया तथा कार्यशाला में मंचासीन खण्ड विकास अधिकारी गदरपुर श्रीमती अतिया परवेज, सहायक खण्ड विकास अधिकारी गदरपुर श्री शेखर जोशी एवं विकास खण्ड – गदरपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन श्री दीपक कुमार पांडे द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियो एवं ग्राम विकास अधिकारियो तथा सम्मानित ग्राम प्रधानो को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा, कृषि एवं निर्माण के लिये निर्धारित मानको की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियो को बताया गया कि किस प्रकार से भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने से निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में सुधार किये जा सकते है। साथ ही किसान / कृषक अपने उत्पादो में गुणवत्ता लाकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के प्रत्येक विकास खण्ड में ग्राम पंचायत संवेदीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम पृथक-पृथक तिथियों में आयोजित किये जा रहे हैं। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती अतिया परवेज द्वारा कार्यशाला को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुये उक्त कार्यशाला के बिषय वस्तु को अत्याधिक जन उपयोगी बताया गया ।