माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के आगमन पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एसएसपी महोदय द्वारा हेलीपैड, एम्स व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने हेतु सख्त आदेश दिए।
आवश्यक सुरक्षा/विधि व्यवस्था/यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया।
दिनांक 13/10/2024 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के किच्छा आगमन के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय किच्छा कार्यक्रम स्थल , एम्स व हेलीपैड स्थल पहुंचे । महोदय द्वारा एम्स तथा हेलीपैड स्थल व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया , तथा सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर की चर्चा की तथा सुरक्षा व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया एवम कई बिंदुओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। आगमन के लिए सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए रूट चार्ट पर भी विचार किया गया।
