Wednesday 18/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान–डाॅ.धन सिंह रावतविधिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्राविधिक स्वयंसेवकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजितएलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती,जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षणआपदा से पहले तैयारी पुख्ता,जनपद में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल सफलअवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ से अधिक के जुर्माने की तैयारी रुद्रपुर/लक्सर, 17 मार्च। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्सर व हरिद्वार क्षेत्र में 14 स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के निर्देशन में गठित प्रवर्तन दल द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार, निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने तहसील लक्सर के विभिन्न गांवों—बाड़ीटीप, मेहतौली, मुजफ्फरपुर गुर्जर और जबरदस्तपुर (ईंट भट्ठा क्षेत्र) में स्थित स्टोन क्रेशरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्रेशर बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।इन सभी 14 स्टोन क्रेशरों को एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23सी तथा उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2021 के तहत मौके पर ही सील कर दिया गया।प्रशासन ने बताया कि संबंधित स्टोन क्रेशरों पर प्रथम दृष्टया 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड निर्धारित किया जा रहा है, जिसकी वसूली की प्रक्रिया अलग से की जाएगी।इन स्टोन क्रेशरों पर हुई कार्रवाई:हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रेशर, मोहित स्टोन क्रेशर, किसान स्टोन क्रेशर, राहुल स्टोन क्रेशर, रईस स्टोन क्रेशर, तुलसी स्टोन क्रेशर, संगम एसोसिएट्स, हिमालय इंटरप्राइजेज, नूर स्टोन क्रेशर, गणपति स्टोन क्रेशर, दीपांशु स्टोन क्रेशर, मां गंगा स्टोन क्रेशर, अल्कनंदा स्टोन क्रेशर व एनएसए स्टोन क्रेशर शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:प्रवर्तन दल में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मानचित्रकार, सर्वेक्षक और सहायक खनन प्रबंधक सहित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जखोली में शौर्य और श्रद्धा का प्रतीक बना शहीद नरेन्द्र सिंह नेगी स्मृति द्वार,पूरे क्षेत्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिगढ़वाल विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक-शैक्षणिक प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू,अंतर-संकाय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभसोशल मीडिया पर विधायक विनोद कंडारी के खिलाफ दुष्प्रचार पर भाजपा का प्रहार,कीर्तिनगर थाने में दर्ज कराई शिकायतएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर कार्यवाही लगातार जारी।सितारगंज के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थारू बघोरी में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली,

शहर के बढ़ते तापमान में गिरावट लाने एवं झील किनारे का ग्रीन जोन बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर शहर की युवा शक्ति ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम मनाया

भीमताल आज जिस तरह से पहाड़ भी मैदानों की तरह गर्म हो गए हैं और इस ग्रीष्मकालीन सीजन में बढ़ते शहर के तापमान को सभी ने महसूस किया साथ ही सूखते जल स्रोत एवं शहर का गिरता भूमिगत जल स्तर की परेशानी सेहभ आज पूरा क्षेत्र परेशान है इन सभी उद्देश्यों को लेकर हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन की टीम एवं शहर की युवा शक्ति ने मिलकर भीमताल झील किनारे, कटे पेड़ो से वीरान पड़े भू-भाग पर देवदार, बाज, उत्तीस, पांगड़ आदि जल संरक्षण से संबंधित पेड़ों का वृक्षारोपण किया, बेरोजगार संगठन अध्यक्ष ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ पूरन बृजवासी ने कहाँ आज जिस तरह से शहर का बढ़ता तापमान, गिरता जल स्तर से सभी हैरान है अगर समय के बीतते इस ओर इसे रोकने के अभी से प्रयास नहीं किए गए तो आगे समस्या के परिणाम और गंभीर हो सकते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस बरसाती सीजन में कम से कम 2 पेड़ लगाकार उसका लालन-पालन करना होगा तभी चारों ओर हरित क्रांति आएगी और पर्यावरण भी शुद्ध होगा l हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन संस्थापक डॉ. फरहा खान ने बताया जंगलों की आग से इस बार पर्यावरण को बहुत ही नुकसान हुआ है। ये कर्तव्य हम सबका है कि इस बरसात कम से कम एक पौधा पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी लगाया जाए सभी के द्वारा, जिससे बढ़ते तापमान पर लगाम लगाई जा सके। आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. फरहा खान, पूरन बृजवासी, निशांत खान, हिना खान, निधि जोशी, मानस जोशी, साराह खान, अजलान खान आदि थे l