Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज खंडहा मे स्पीक मैके संस्था द्वारा नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यागंना मोमिता चटर्जी ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी इस अवसर पर मोमिता चटर्जी ने छात्र-छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के सैद्धान्तिक एवं प्रयोगिक ज्ञान से रूबरू करवाया। इस अवसर पर भरतनाट्‌यम नृत्य की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण भारत का प्राचीन शास्त्रीय नृत्य है। दक्षिण भारत के मंदिरों में प्राचीन समय से भरतनाट्यम की प्रस्तुति होती रही है। मोमिता चाटर्जी ने छात्र-छात्राओं को अभिनय,भाव-भंगिमा,कथा सार,कृष्णा लीला,राम अभिनय,आदि का प्रर्दशन किया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद किमोठी ने स्पीक मैके का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के आयोजन को भारतीय संस्कृति की एकता का परिचय बताया,वही महेश गिरि ने ख्याति प्राप्त नृत्यांगना मोमिता चटर्जी को श्रीक्षेत्र श्रीनगर में आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजन में विक्रम सिंह नेगी,कुंज बिहारी सकलानी,महेश गिरि,राजवीर सिंह बिष्ट,जसपाल बिष्ट,भाष्करानंद गौड़,संतोषी रौथाण,मंजू असवाल,सुनीता आर्यआदि उपस्थित थे।