Friday 16/ 01/ 2026 

Bharat Najariya
​कुमाऊं वैश्य महासभा ने मकर संक्रांति पर वितरित किया खिचड़ी प्रसादपुलिस किसान के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कर रही निष्पक्ष जांचसितारगंज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन।अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोकसमाजसेवा की मिसाल बनी विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन, ब्लड बैंक में काटा केकरुद्रपुर।धरा सेवा फाउंडेशन उत्तराखण्ड की अध्यक्ष एवं जानी-मानी समाजसेविका विभा पाण्डेय(तिवारी) का जन्मदिन गाबा चौक स्थित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक में सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।बचपन से ही समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने वाली विभा पाण्डेय(तिवारी) ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी अपनी जान की परवाह किए बिना फील्ड में रहकर जरूरतमंदों की सेवा की। वे लगातार गरीब व वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कॉपी-किताबें उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही हैं।जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता ने पुत्री को आशीर्वाद देते हुए समाज सेवा की यह यात्रा निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने नए वर्ष की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की।इस मौके पर रमाकांत पाण्डेय, प्रदीप सिंह खालसा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा सहित रुद्रपुर चेरिटेबल ब्लड बैंक की समस्त टीम उपस्थित रही।उत्तरायणी महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआबीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौरसितारगंज सड़क पर सरेआम मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड कर किया चालान

मिलकर करेंगे केदारनाथ विधानसभा का चौमुखी विकास–अनिल बलूनी

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आज कल केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के तहत अलग-अलग मंडलों के शक्ति केंद्र स्तर तक भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज उखीमठ मंडल के पाब,जखपुडा,मक्कूमठ एवं परकंडी शक्ति केंद्र में स्थानीय मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आश नौटियाल को 20 नवंबर के दिन अधिक से अधिक मतदान कर उत्तराखंड के सदन में भेजने का काम करें जिससे आगे केदारनाथ विधानसभा का विधायक रहते हुए वह और हम मिलकर केदारनाथ विधानसभा का चौमुखी विकास कर सकें। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा पाब,जखपुडा एवं मक्कूमठ के लोगों की जो स्थानीय समस्याएं हैं उनको सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा साथ ही परकंडी में पंचायत भवन और ध्रुव नगर में रोड की समस्या को भी सुलझाने का आश्वासन दिया। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मक्कूमठ मर्कटेश्वर मंदिर में भगवान तुंगनाथ के दर्शन कर सब की सुख समृद्धि हेतु पूजा अर्चना भी की। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के क्षेत्र भ्रमण में परकंडी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट,ऊखीमठ मंडल महामंत्री नंदन बिष्ट,परकंडी शक्ति केंद्र प्रवासी गणेश भट्ट,हेमंत सेमवाल,परकंडी के दोनों बूथ अध्यक्ष उदय सिंह एवं बलवीर सिंह,गजेंद्र चौधरी,ऊखीमठ मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना पुंडीर,मक्कूमठ बूथ अध्यक्ष सतीश मैठानी,सोनू बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे ।