Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

छह सालों में बेस अस्पताल में चार हजार से अधिक बार हो चुकी मरीजों की डायलिसिस-डॉ.धन सिंह रावत

दो डायलिसिस की नई मशीनें बेस अस्पताल में पहुंच चुकी,जल्द होगी स्थापित श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में 2018 से 2024 तक बेस चिकित्सालय में 4 हजार से अधिक बार मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है। उन्होंने बेस अस्पताल में डायलिसिस की मशीनों में आयी खराबी के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सतपुली एवं देहरादून के अस्पतालों में डायलिसिस कराने हेतु नि:शुल्क वाहन सेवा की सुविधा देने के निर्देश दिये। कहा कि जब तक नई मशीनों का सेटअप लगता है,तब तक मरीजों के लिए कॉलेज प्रशासन वाहन की नि:शुल्क सुविधा देगा। मेडिकल कॉलेज सभागार में कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक लेते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि फिलहाल बेस अस्पताल में डायलिसिस की दो नई मशीनें एवं ओरो की मशीने पहुंची है,जिन्हें जल्द ही स्थापित कर फिलहाल दो मशीनों से डायलिसिस करने की सुविधा भी बहाल की जायेगी। उन्होंने कहा कि डायलिसिस शुरु करते समय दून अस्पताल डायलिसिस यूनिट की टीम भी मौके पर बुलाई जाय। यहीं नहीं बेस अस्पताल में अचानक डायलिसिस की मशीनों में आयी खराबी के जांच के निर्देश जारी कर दिये है। चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि डायलिसिस मशीनों के प्रकरण की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर चिकित्सा शिक्षा सचिव एवं निदेशक को जांच करने के आदेश दिये है। सचिव और निदेशक श्रीनगर बेस चिकित्सालय पहुंचकर डायलिसिस मशीनों में किस कारण खराबी आई,इसकी पांच दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगे। जिसमें जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उप जिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा,प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ.सीएमएस रावत,तहसीलदार धीरज राणा,वित्त नियंत्रक प्रवीन कुमार बडोनी,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजेय विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।