Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

बद्रीनाथ के बाद केदारनाथ में भी इतिहास दोहरायेगी कांग्रेस–हरीश रावत

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ विधानसभा सीट पर बदरीनाथ जैसा प्रदर्शन दोहराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। इस सीट पर सफलता के माध्यम से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मतदाताओं में पैठ मजबूत होने का संदेश दे सकेगी,साथ ही भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को निशाने पर लेने का अवसर मिल जाएगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित प्रदेश में पार्टी के तमाम बड़े नेता पार्टी प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में छोटी-छोटी सभाओं के साथ जनसंपर्क भी कर रहे हैं। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर को हैं। उपचुनाव को मुख्य विपक्षी दल ने भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी यह है कि गत जुलाई माह में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव ने कांग्रेस का मनोबल बढ़ाया है। जिससे कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। प्रचार के अन्तिम दिन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पठालीधार, सिल्ला बमणगांव,डांगी,डडोली आदि विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क एवं जनसभाएं आयोजित कर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है। जनसंपर्क एवं जनसभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस बद्रीनाथ उप चुनाव के बाद केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव भी जीत कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पटाक्षेप करेगी। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर का दिल्ली में शिलान्यास कर पहाड़ विरोधी सोच उजागर कर दी है,जिसे जनता केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में करारा जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर बेहतर मैनेजमेंट की सलाह दी है। जनसंपर्क एवं जनसभाओं में कांग्रेस बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन गहरवार,पूर्व जिपंस दीपा आर्य,अंकूर रौथाण,दीपक पंवार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।