Thursday 31/ 07/ 2025 

Bharat Najariya
Hello testingराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया।Uttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगाUttrakhand News:बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले सभी निजी, व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश होगा महंगापूर्व पार्षद ने‌ लगाई जानमाल की सुरक्षा की गुहार, पुलिस के रवैए से हैं नाराजहल्द्वानी में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्राएक्सक्लूसिव खबर: लोनिवि इंजीनियर की सेवा पुस्तिका हुई गायब, अधिकारियों व कर्मचारियों से मंगाए दो मुट्ठी चावल, देवता करेंगे न्यायगवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाईAlmora News :विकास भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का किया गया आयोजन,अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने की बैठकAlmora News:जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने चितई गोलू मंदिर का किया भ्रमण।मंदिर के सुदृढ़ीकरण को लेकर हुआ विचार विमर्श।

सुपरटेक के खिलाफ व्यापारियों का धरना

रुद्रपुर के सुपरटेक पर व्यापारियों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सुपरटेक मॉल के गेट पर धरना प्रदर्शन किया और अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.. इस दौरान प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारीयो ने धरना दिया। व्यापारियों ने सुपरटेक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने सुपरटेक पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब लड़ाई आर-पार की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि शहर के कई व्यापारियों ने सुपरटेक माल में दुकानें बुक कराई और दुकानों का भुगतान भी कर दिया। लेकिन अभी तक व्यापारियों को दुकानें नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछली बार सुपरटेक प्रबंधक ने दुकानें देने का आश्वासन दिया था। मगर दुकानें नहीं दी गई। व्यापारियों को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह धरना अनिश्चितकालीन है। व्यापारियों ने सुपरटेक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।