*निदेशक कुमाऊँ डॉ. के. के. अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देश

 

 

आज दिनांक 21.11.2026 को निदेशक कुमाऊँ मण्डल डॉ. के. के. अग्रवाल डॉ. के. के. अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी द्वारा डायरेक्टर कुमाऊँ का स्वागत करते हुए उन्हें जनपद मे संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। निदेशक कुमाऊँ द्वारा टीकारण कार्यक्रम के अंतर्गत कोल्ड चेन व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा डीप फ्रीजर एवं आईएलआर के तापमान की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गए। साथ ही कार्यक्रम से सम्बंधित कर्मियों को प्रतिदिन तापमान की मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। खराब डीप फ्रीजर / आईएलआर को तत्काल मरम्मत कराने तथा मरम्मत योग्य न होने पर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी चिकित्सा इकाईयों पर रेफ्रिजरेटर मैकेनिक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच सीएचसी / पीएचसी / आशा स्तर पर शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

हाई रिस्क डिलीवरी के लिए गायनी विशेषज्ञ के साथ सर्जन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, जिससे जटिल प्रसव के मामलों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।एनसीडी कार्यक्रम के अन्तर्गत अस्पताल में आने वाले कुल ओपीडी का कम से कम 30% एनसीडी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी ने बताया कि बैठक में दिये गये निर्देशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा।

 

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी*

*उधम सिंह नगर*