पूर्णानंद तिवारी स्कूल के सामने जिला पंचायत भूमि पर वाहनों की पार्किंग को लेकर जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद ने उठाई आवाज

 

 

 

– उधम सिंह नगर जिले में हाल ही में संपन्न हुई जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जसपुर क्षेत्र की बहुमूल्य भूमि और अतिक्रमण को लेकर जसपुर जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद ने एक अहम मुद्दा उठाया गया। जिला पंचायत की भूमि पर संचालित पंडित पूर्णानंद स्कूल को लेकर बोर्ड बैठक में चर्चा की गई, जहां जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद ने कहा कि स्कूल और वहां पढ़ने वाले बच्चों से किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं है, बल्कि समस्या स्कूल के बाहर जिला पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर खड़े हो रहे वाहनों और अतिक्रमण से है।

​

मीडिया से बातचीत में नईम अहमद ने बताया कि जसपुर शहर में पंडित पूर्णानंद स्कूल संचालित हो रहा है, जहाँ जसपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चे व बच्चियां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिला पंचायत ने यह भूमि लीज पर दी हुई है, जिससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है। इसके विपरीत, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।लेकिन मुख्य शिकायत यह है कि स्कूल के ठीक सामने जिला पंचायत की खाली पड़ी भिमी पर प्राइवेट लोगों के भारी वाहन और कारें खड़ी होती हैं। इसके कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और विशेषकर बच्चियों को अपनी साइकिल या स्कूटी लेकर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर बैठक मे यह सवाल उठाया गया कि जब प्रशासन द्वारा शहर के भीतर रोजमर्रा कमाने वाले मजदूरों और सब्जी बेचने वाले गरीब आजीविका वालों को बाजार से हटाया जा सकता है और अतिक्रमण खाली कराया जा सकता है, तो फिर जिला पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर वाहन खड़े करने वाले रसूखदार/मालदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं उन्होंने मांग की है कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए