*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी सिडकुल, थाना सितारगंज पुलिस द्वारा अभियान के तहत सड़कों पर विचरण करने वाले 40 से अधिक आवारा पशुओं के गले में रेडियम सेफ्टी बेल्ट लगाई गई हैं, ताकि रात्रि के समय वाहन चालकों को पशु दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। इसके अतिरिक्त सड़क पर स्थित रेडियम बैरियर एवं आवश्यक स्थानों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाई गई है।*
