पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर निगम परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रुद्रपुर। भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर निगम परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, तपस्या और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का योगदान भारतीय संस्कृति और समाज के लिए अमूल्य है। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा समाज को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी साधना, ज्ञान और लेखनी के माध्यम से समाज को ऐसी अमूल्य धरोहर प्रदान की, जिसका महत्व युगों युगों तक बना रहेगा। रामायण के माध्यम से उन्होंने मर्यादा, कर्तव्य, त्याग, करुणा और आदर्श जीवन के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाया। उनके विचार आज भी आम जनमानस के मन मस्तिष्क पर अपनी गहरी छाप रखते हैं। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को आत्मसात कर समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना से व्यक्ति समाज को नई दिशा दे सकता है। उनके आदर्शों को केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। ऐसे महापुरुषों के प्रकटोत्सव हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर संजय ठुकराल, राजू गुप्ता, सोनू मुल्तानी, सुनील चुघ, अजय नारायण सिंह, कुंवर पाल कोली, राजवीर सिंह विर्क, हिम्मत राम कोली, केरू मंडल, कृष्ण कोली, राम चंदर कोली, हरीश मंडल, रणजीत सरकार, सोनू राय, अमलेन्दु मंडल, अंकित मंडल, सुधीर सरकार, सोनू मंडल, दीपो मंडल, किशना मंडल, प्रताप सरकार, रोहित कुमार और मनोज वाल्मीकि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।