रूद्रपुर। दौरान नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि गुरु नानक देव ने पूरी मानवता को प्रेम, भाईचारे, समानता और सेवा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत किया जा सकता है। गुरु नानक देव की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें जरूरतमंदों की सेवा करने तथा सभी धर्मों का सम्मान करने की प्रेरणा देती हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि गुरु नानक देव ने मानवता को एकता, सद्भाव और परोपकार का रास्ता दिखाया। उनका संदेश किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, एडवोकेट आदेश सोलंकी, एडवोकेट सर्वेश सिंह, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, पार्षद सौरभ बेड, गौरव खुराना, सौरभ शर्मा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत अरोड़ा, नंदकिशोर, मनीष गंगवार, अजय नारायण सिंह, सुशील गाबा, राजू गुप्ता, सुनील चुघ, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, संजीव गुप्ता, राजू भुसरी, राजवीर सिंह विर्क, हरभजन सिंह, बलजीत सिंह, सुखवंत सिंह, मोंटी वाधवा, गुलजार सिंह, गगन विर्क, कर्मवीर सिंह, लखविंदर सिंह, शिवम गंगवार, आकाश गंगवार, राहुल सरीन, सनी खुराना, राजीव छाबड़ा, संदीप मनोचा, अंकित ठुकराल, रोहित खुराना, आकाश बाटला, बब्बू विर्क, सौरभ घीक, संजय सैनी, अशोक कश्यप, राहुल प्रजापति, मानस बैरागी, परिमल राय, दलित अधिकारी, संजय आइस, विकास मलिक, ओमपाल कोली, स्पर्श ठुकराल, प्रभ सिंह, सलमान, खालिद, अक्षय, तहसील, हरी पन्नू, संजीव सरीन, अजय ठुकराल, दीपक ठुकराल, राजेंद्र मिश्रा, कमलजीत सिंह सिक्का, जयदेव मदक, हरप्रीत सिंह हैप्पी, रमेश मनचंदा, सचिन खुराना, अमन खुराना, संजीव आनंद, आकाश भुसरी, गगन ग्रोवर, राजेश गर्ग, इंद्र नारंग, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, सतनाम सिंह, सूर्यभान, संजीव कुमार, शत्रुघन सिंह, रमेश यादव, हरीश कुमार, राहत मसीह, दिनेश कुमार, घनश्याम, रमन विश्वास, सुरेश, असीम, रामपद मंडल, पहलाद मंडल, आदित्य आहूजा, हनी ग्रोवर, मोहन अरोड़ा, मोनिका ढाली, रामकुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, तेजपाल सिंह राणा, अभय, भुक्कन लाल, किशन लाल, डोरी लाल, रामकिशन, पप्पू, सोनू, केरू मंडल, एसएन वर्मा, सुरेंद्र डिब्डा, सुरेंद्र रावल, संजीत राणा, विजय शर्मा, महेश चौहान, सुनील जड़वानी, सुरेंद्र कपकोटी, इंद्र रौतेला, अभिषेक कुमार, अजय जुगरान, हेमंत सेठ, कुणाल गुप्ता, कमल, राजेश शर्मा, हरचरण लाला, संजीव ठेकेदार, पप्पू शर्मा, उमाशंकर, श्रीपाल, आचार्य जी श्रीवास्तव, अनिल राठौड़, रेनू कौर, गौरव दीक्षित, काली ग्रोवर, दिनेश सैनी और आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कांग्रेसियों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया
