रामनगर में अवैध ईंट भंडारण के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 8 भंडारण केंद्र बिना लाइसेंस मिले, नोटिस जारी किया

 

रामनगर।रामनगर में नगर पालिका परिषद की ओर से गौजानी-चोरपानी क्षेत्र में ईंटों के अवैध भंडारण की शिकायत पर कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र के सभी भंडारण केंद्रों का निरीक्षण किया।जिसमे 8 भंडारण केंद्र बिना नगर पालिका लाइसेंस के संचालित होते पाए गए। नगर पालिका परिषद रामनगर के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि इन सभी भंडारण केंद्र संचालकों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही, भंडारण केंद्रों तक आने वाले वाहनों से नगर पालिका की सड़कों और नालियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए नगर पालिका की ओर से पूरी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी रामनगर को भेज दी गई है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा गंदगी एवं सिंगल प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 94 चालान काटे जिसमें 12800 की जुर्माना धनराशि वसूली की गई। इस दौरान टीम में नगर पालिका सफ़ाई निरीक्षक लल्ला मियां,पर्यावरण पर्यवेक्षक विशाल सुनील राजकुमार,सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।