Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविकास की दस्तक के बीच सुमाड़ी-ढिक्वालगांव में भाजपा का बढ़ा जनाधार-100 से अधिक ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामनआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सवजिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षाघेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कृषि,उद्यान एवं दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर,जिलाधिकारी ने दिए निर्देशआम आदमी पार्टी और भाकपा(माले) द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी तक भी वीआईपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ना होने पर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए अंबेडकर पार्क में कल देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फीमुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पणरुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
राजनीति

विधायक शिव अरोरा ने मुख़र्जीनगर मे सार्वजनिक स्थल पर भवन निर्माण का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा मे एक के बाद एक विकास कार्य के क्रम को जारी रखते हुऐ वार्ड न. 5 मुख़र्जीनगर क्षेत्र मे 46 लाख से अधिक की लागत से बने सार्वजनिक स्थल पर भवन के निर्माण का लोकार्पण किया।
आपको बता दे मुख़र्जीनगर बंगाली बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ अक्सर धार्मिक आयोजन, सकीर्तन होते रहते है,
वही विधायक ने बताया मुख़र्जीनगर क्षेत्र के लोगो की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी की हमारे क्षेत्र मे बड़ा भवन होना चाहिए जहाँ ऐसे आयोजन किये जा सके।
विधायक शिव अरोरा ने मांग को स्वीकार करते हुऐ सार्वजनिक स्थल पर सार्वजनिक भवन के प्रस्ताव को जिला योजना से 28.56 लाख व विधायक निधि 18 लाख की धनराशि द्वारा एक बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य वहाँ करवाया।
जो बनकर तैयार हो गया है ओर विधायक अरोरा ने उसका लोकार्पण कर मुख़र्जीनगर के लोगो को सामुदायिक भवन को समर्पित कर दिया।
विधायक शिव अरोरा बोले उनके द्वारा विधायक बनने के बाद से क्षेत्र के चाहुमुखी विकास के लिये ईमानदारी से प्रयास किये गये है ओर जनता के भरोसे पर खरा उतरने का कार्य किया है, निश्चित रूप से एक के बाद एक बड़े कार्य धरातल पर उतारते जा रहे है ओर आने वाले समय मे ओर तेज गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा।

इस दौरान पार्षद कुसुम शर्मा, बलाई विश्वास, राधेश शर्मा, तरुण दत्ता, अनिल गिरी, ममता गोलदार, हरीश गाईन, परितोष सरकार, सुबोध हलदार, निमाई सरकार, अजीत मंडल, ठाकुर दास, सपन अधिकारी, सुरजीत मिस्त्री, अश्वनी मंडल, सुब्रत मंडल, कृष्ण हलदार, सीता कीर्तनिया, गोरु मंडल, निर्मल मंडल, निरपद सरकार, श्याम, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close