Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविकास की दस्तक के बीच सुमाड़ी-ढिक्वालगांव में भाजपा का बढ़ा जनाधार-100 से अधिक ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामनआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सवजिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षाघेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कृषि,उद्यान एवं दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर,जिलाधिकारी ने दिए निर्देशआम आदमी पार्टी और भाकपा(माले) द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी तक भी वीआईपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ना होने पर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए अंबेडकर पार्क में कल देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फीमुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पणरुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
राज्य

जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन स्थिति के साथ ही जनपद में गंगा संरक्षण,स्वच्छता,नाला टैपिंग एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका परिषद पौड़ी से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लेगेसी वेस्ट से संबंधित चिन्हित भूमि के सौंदर्यीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए भूमि चयन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करते हुए परियोजना से संबंधित कार्यवाही आगे बढ़ाने को कहा। नगर पंचायत थलीसैण में नाला टैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर जिला गंगा समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों से संबंधित कार्यों में आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं,ताकि स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति मिल सके। नगर पालिका परिषद दुगड्डा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट की स्थापना के लिए चयनित भूमि के संबंध में भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि से जुड़ी आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने तथा कार्रवाई की विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला गंगा योजन के अंतर्गत जनपद से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर अब तक की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सूचनाओं एवं आख्या का पुनः परीक्षण कर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं,ताकि जिला गंगा प्लान के कार्यों की प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके। बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में विचाराधीन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक सूचनाएं एवं अद्यतन आख्या तैयार कर जिला गंगा समिति को निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनजीटी से संबंधित प्रकरणों में विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी की जाए और मांगी गई सूचनाओं को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रगति की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लंबित कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल वन प्रभाग आयशा बिष्ट,जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल,सहायक पंचायत राज अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

Check Also
Close