Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_ऑपरेशन रोमियो के तहत हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा – पढ़े बड़ी ख़बर

हल्द्वानी – एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘ऑपरेशन रोमियो’ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत जिले भर में सघन चेकिंग कर महिलाओं से छेड़छाड़, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 18 फरवरी को एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, थाना प्रभारी हल्द्वानी राजेश यादव और काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, ठंडी सड़क, हैड़ाखान, नारीमन समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 250 से अधिक संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने, बिना वजह बाइक पर स्टंट करने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 11 लोगों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर 5500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा तथा भविष्य में ऐसी गलती दोहराने वालों के खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close