Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
भव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।अग्रसेन ट्रस्ट में सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजनरुद्रपुर में मनाई गई स्व. मुंशी हरि प्रसाद टमटा की पुण्यतिथि, कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलिभाजपा की हताशा का प्रतीक है समाजवादी पार्टी पर अमर्यादित बयान : अरविंद यादवबुजुर्ग स्कूटी सवार की मौत के बाद डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेशअखिल भारतीय अग्निशमन खेलकूद प्रतियोगिता में पौड़ी के फायरफाइटर अंकित का परचम,दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मानगुप्तकाशी में श्रद्धा स्मरण-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Crimeउत्तर प्रदेश

यहाँ पहले पत्नी, फिर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, इसलिए दोनों ने लगा लिया मौत को गले – पढ़े

उत्तर प्रदेश – आगरा के थाना डौकी के गांव कांकर में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले आ गए। विवाहिता का शव देखकर वे गुस्से से आगबबूला हो गए। मायके वालों ने बेटी के ससुराल वालों की पिटाई शुरू कर दी। यह देख दामाद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

गांव कांकर निवासी लवकुश की पत्नी राखी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने कमरे में उसका शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए राखी के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मायके वालों ने लवकुश के परिजनों की पिटाई कर दी। यह देख लवकुश घबरा गया।

लवकुश घर से भागकर खेत में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। दो दिन पहले विवाहिता अपने जीजा के घर से शादी समारोह में शामिल होकर लौटी थी, तभी से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। शादी को एक साल हो चुका है।

Check Also
Close