Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डउधमसिंह नगर

रुद्रपुर_अपराधियों पर पुलिस का कडा सख़्त रुख मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर -(एम सलीम खान संवाददाता) जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कमर कस ली है और एक बाद एक अपराधियों की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम किया जा रहा है, पुलिस अपराधियों को उन्ही की भाषा में सबक सिखाने का काम युद्धस्तर पर कर रही है और उन पर शिकंजा कसने में कामयाब हो रही है।

जनपद के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने फिर एक बार मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है, काशीपुर कोतवाली पुलिस और गौ तस्करों के बीच एका एक मुठभेड़ में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दो गौ तस्करों को जवाबी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया, इस मुठभेड़ में पुलिस की फायरिंग में दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए हैं दोनों शातिर दिमाग गौ तस्कर है।

जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है इनके खिलाफ पहले से भी गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं, जबकि इस गिरोह के दो अन्य सदस्य इकबाल और अफजल की पुलिस तलाश कर रही है पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए गौ तस्कर इब्रहिम और आरिफ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के रहने वाले हैं।

जिनका इलाज चल रहा है इस मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत ने भी काशीपुर जाकर अस्पताल में भर्ती इन गौ तस्करों से पूछताछ की पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं और एक गौ वंश को मुक्त कर दिया है।

Check Also
Close