Tuesday 14/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
गदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारणउत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जवाबी फायरिंग में वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।वी हेल्प फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित झुग्गी पाठशाला में हुआ तृतीय वर्ष की शुभ आरम्भकिच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति: राजेश शुक्लाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानाअपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए किया रवानानगला-लालपुर मार्ग पर टी.डब्ल्यू.टी. तकनीक की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विधायक बेहड़ ने पहले ही जताई थी आशंकाबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे महापौर विकास शर्मा का जोरदार स्वागतनानकमत्ता में कच्ची शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन दो तस्कर गिरफ्तार 1000 लीटर लहन को किया नष्ट
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_पुलिस ने 2 लाख रुपए की अफीम के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से और होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स यूके 18आर-1301 को रोककर चेकिंग की तो बाइक सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गहन पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि यह लोग (अफीम को अनुराग कश्यप नामक व्यक्ति से लाए हैं जो ढकिया उधम सिंह नगर का रहने वाला है। अधिक लाभ कमाने के लिए इसे हल्द्वानी के युवकों को बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में जांच जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर और दूसरा आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा ग्राम बरहनी थाना बाजपुर है।

Check Also
Close