Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तर प्रदेशझांसी

यहाँ डेढ़ साल के बेटे संग मां ने दी जान,दिल दहला देने वाली घटना,मच गई चीख पुकार

उत्तरप्रदेश – झाँसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त हुई ख़बर के अनुसार यहां एक मां ने अपने साथ डेढ़ साल के मासूम बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ देर बाद चीख-पुकार के साथ घर से धुआं निकलता देख आस-पड़ोस के लोग घर पहुंचे और आग बुझाई।

तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पति समेत अन्य ससुरालीजनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा किसान है। उसकी शादी पांच साल पहले मऊरानीपुर निवासी पूजा (26) से हुई थी। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पूजा का डेढ़ साल का बेटा कुछ दिनों से बीमार था। उसका इलाज कराने को लेकर भी विवाद चल रहा था। रविवार सुबह करीब आठ बजे पूजा के कमरे से उसके चीखने की आवाज आने लगी।

मासूम की भी रोने की आवाज़ आने लगी। धुआं निकलता देख पड़ोसी वहां पहुंचे। पूजा और उसका बच्चा आग की लपटों से घिरे हुए थे। एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के अनुसार दुल्हन पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। पति और अन्य ससुरालियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दुल्हन पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Check Also
Close