Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो के तहत दर्ज किया मामला

हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में एक अधेड़ ने घर के पास खेल रही बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी फाइनेंस कर्मचारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी कक्षा तीन की छात्रा है।

बीते रविवार को उसकी बेटी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि उसी समय 58 वर्षीय नवनीत गोयल वहां पहुंचा और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। वह उसे गलत तरीके से छू रहा था। घटना से डरी बच्ची रोती हुई घर पहुंची। परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने आरोपी की करतूत बताई।

इस पर पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपी पहले भी छेड़ छाड़ कर चुका है।

Check Also
Close