Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
Crimeउत्तराखण्डलालकुआं

आए थे एसी की सर्विस करने और पार कर रहे थे नोटों से भरी थैली, रंगे हाथों पकड़े गए – पढ़े कैसे

लालकुआं – एसी की सर्विस के लिए पंतनगर से बुलाए गए दो मैकेनिकों ने न्यू भाटिया केमिस्ट के घर की अलमारी में हाथ साफ कर दिया, सौभाग्य की बात यह रही कि जैसे ही एसी की सर्विस कर रहे युवक ने अलमारी में रखे रुपए से भरी पन्नी निकली ही थी तभी वरिष्ठ केमिस्ट व्यवसायी आशीष भाटिया की पत्नी पूजा भाटिया कमरे में पहुंच गई, और उसने उक्त मैकेनिक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद महिला ने शोर मचा कर अपने पति एवं आसपास के व्यापारियों को बुलाया और दोनों मैकेनिकों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय कोतवाली में इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह नेगी द्वारा दोनों मैकेनिकों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पंतनगर का उक्त मैकेनिक क्षेत्र के तमाम छोटे बड़े व्यापारियों के घर में एसी की सर्विस एवं रिपेयरिंग करते है।

जिन पर क्षेत्रवासी पूरा भरोसा करते हैं, मैकेनिकों द्वारा की गई उक्त हरकत से व्यापारियों भय व्याप्त है। उन्होंने उक्त आरोपी मैकेनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, वही मौके पर मैकेनिकों द्वारा लाई गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त कर ली, उक्त मोटरसाइकिल में नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी, तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से ही उक्त मैकेनिक यहां पहुंचे थे। पता चला है कि एक मैकेनिक को हुसैन नाम से बुलाया जा रहा था।

Check Also
Close